फिल्म दंगल से फेमस हुईं जायरा वसीम एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि उन्हें छोटे पर्दे पर काम करने से कोई दिक्कत नहीं है बशर्ते कहानी में दम होना चाहिए। जायरा ने यह बात एक इंटर्व्यू में बताईं..फिलहाल जायरा चीन में उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार हिट होने से खुश हैं...
विज्ञापन
2 of 4
zaira wasim
11वीं में पढ़ रहीं अभिनेत्री 'दंगल' और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्मों में आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार चीन में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं, जायरा ने आमिर को मिस्टर पैशनेट बताया है। आमिर के साथ काम के अनुभव के बारे में जायरा ने बताया...
विज्ञापन
3 of 4
zaira wasim
कि उन्होंने आमिर से बहुत कुछ सीखा और समझा है, उनके साथ काम करके अच्छा लगा, जिन्हें हम ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बुलाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें ‘मिस्टर पैशनेट’ बुलाया जाना चाहिए। काम के प्रति उनका समर्पण और जोश प्रशंसनीय है।
वहीं, जब जायरा से दिल्ली-मुम्बई उड़ान में यौन उत्पीड़न के मामले में पूछा गया तो उन्होंने इस पर बात करने से साफ इंकार दिया। बता दें कि फिल्म ‘दंगल’ ने सातवें ‘ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स’ (आक्टा) में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का अवार्ड जीता था।