फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही खूब नाम कमाया। हर तरफ इनके अभिनय की चर्चा होने लगी। लेकिन दो-चार फिल्में करके ही वो ऐसी गायब हुईं कि उनका आजतक कोई सुराग नहीं मिला। आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक एक्ट्रेस जहीरा की। जहीरा 70 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक थीं।
जेम्स बॉन्ड सीरीज में किया काम
जहीरा ने 1969 में आई जेम्स बॉन्ड फिल्म ऑन हर मेजेस्टी सीक्रेट सर्विस से डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने एक भारतीय लड़की की भूमिका निभाई। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसके बाद जहीरा ने करीब 20, 21 फिल्मों में ही अभिनय किया और हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी। जहीरा का मानना था कि करियर का ग्राफ गिरने से पहले ही एक्टिंग छोड़ देना ठीक होता है।