भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इन दिनों अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ मालदीव की सैर कर रहे हैं। दोनों वहां अपने हनीमून के लिए गए हुए हैं। इस बीच सागरिका ने अपने पति जहीर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसपर कई लोगों के कमेंट किए। जहीर की तस्वीर पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चुटकी ली।
विज्ञापन
2 of 4
सागरिका ने गुरुवार को समुद्र किनारे नेट्स पर लेटे हुए जहीर खान की तस्वीर शेयर की। साझा करने के कुछ देर बात ही जहीर की इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट और लाइक्स आने लगे। वहीं सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहे हैं।'
पढ़ें: EXCLUSIVE: इटली में नहीं हिंदुस्तान में होगी अनुष्का की शादी, मैरिज कोर्ट से खरीदे फॉर्म
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि सागरिका और जहीर के प्यार के किस्सों की खबर लंबे समय से मिलती रही है। दोनों ने हाल में ही कोर्ट में शादी की थी, जिसके बाद जहीर और सागरिका के रिसेप्शन का वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में अनुष्का और विराट कोहली भी ठुमके लगाते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलों का बाजार गर्म है। लगातार आ रही खबरों के बाद अनुष्का के मैनेजर ने इस बात का खंडन किया, लेकिन दोनों के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें: जानिए कैसे शुरू हुई अनुष्का और विराट की REAL लव स्टोरी, आएगा रोमांच