पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे अपने हनीमून पर मालदीव गए हुए हैं। जहां दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। हाल में ही सागरिका ने अपने हनीमून की कुछ और तस्वीरें भी साझा की है।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में सागरिका और जहीर खान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जहीर और उनकी पत्नी सागरिका डाइविंग का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। सागरिका ने यह तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
पढ़ें: अमिताभ को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने में इस एक्टर का हाथ, अब पछता रहे होंगे
विज्ञापन
3 of 4
जहीर खान
- फोटो : instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सागरिका ने जहीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें जहीर समुद्र किनारे नेट्स पर लेटे नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर सानिया मिर्जा ने चुटकी लेते हुए कमेंट लिखा, 'लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहे हैं।'
आपको बता दें कि सागरिका और जहीर के प्यार के किस्सों की खबर लंबे समय से मिलती रही है। दोनों ने हाल में ही कोर्ट में शादी की थी, जिसके बाद जहीर और सागरिका के रिसेप्शन का वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में अनुष्का और विराट कोहली भी ठुमके लगाते नजर आए।
पढ़ें: अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा, आप भी जान लें