फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस से थी टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर की शादी की खबरें, अब रिश्ते पर बोल दी बड़ी बात

Tue, 24 Apr 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनिष्का कपूर
क्रिकेटर और फिल्म एक्ट्रेस के बीच रिश्ता कोई नया नहीं है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे। मीडिया में आए दिन क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच इस तरह की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक्ट्रेस तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तनिष्का कपूर और चहल
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस तनिष्का कपूर के साथ जोड़ा गया। इन दोनों के रिलेशन में होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खूब छाई रहीं। अब युजवेंद्र ने तनिष्का को लेकर अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
मीडिया में आई इन रिपोर्ट्स को लेकर चहल ने एक ट्वीट करके सफाई दी है। ट्वीट में चहल ने कहा है कि वह और तनिष्का केवल अच्छे दोस्त हैं और इससे अधिक कुछ भी नहीं। उन्होंने मीडिया और फैंस से इस तरह की अफवाहों को न फैलाने का आग्रह किया है।

4 of 5
yuzvendra chahal
अपने ट्वीट में चहल ने लिखा, 'आप सब कैसे हैं। यह संदेश मैं अपनी ओर से देना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है। मैं शादी नहीं करने जा रहा हूं। तनिष्का और मैं, केवल अच्छे दोस्त हैं। मैं सभी मीडिया हाउस और प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि ऐसी खबर को फैलाना और वायरल करना बंद करें। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी और मेरा सम्मान करेंगे। कृपया मेरी शादी के बारे में कुछ भी पोस्ट करना बंद करिये। यह पूरी तरह आधारहीन हैं। कोइ भी चीज पोस्ट करने से पहले इसकी पुष्टि जरूर करें। धन्यवाद... आप सभी को प्यार।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में चहल रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेल रहे हैं। आरसीबी ने नीलामी में उन्हें 6 करोड़ रुपये की राशि में रीटेन किया है। लेग स्पिनर चहल ने अब तक टूर्नामेंट में 5 विकेट हासिल किए है और उनका इकोनॉमी रेट करीब  8.41 का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें