फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति युजवेंद्र चहल संग दुबई में हनीमून मना रहीं हैं धनश्री, देखें दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

Tue, 29 Dec 2020 10:44 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
yuzvendra chahal and dhanashree - फोटो : Instagram - dhanashree9
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री हाल ही में शादी के बंधन बंध चुके हैं और अब दोनों दुबई में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। शादी के समय और उससे पहले दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के फैन्स उनकी शादी के हर पल को देखना चाहते थे, इसलिए इन दोनों की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। अब ये दोनों दुबई में हैं और वहां से अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
yuzvendra chahal and dhanashree - फोटो : Instagram - dhanashree9
शादी के बाद दोनों दुबई में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए फोटो शेयर कर रहे हैं। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हनीमून की फोटो शेयर की है। धनश्री ने फोटो में जेब्रा प्रिंट की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं युजवेंद्र चहल व्हाइट टी शर्ट के साथ ग्रे शॉर्ट्स और ओलिव ग्रीन जैकेट में बहुत प्यारे लग रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए धनश्री ने अपने कैप्शन में गुड आफ्टरनून लिखा है।


विज्ञापन

3 of 5
युजवेंद्र चहल की शादी - फोटो : twitter@@harbhajan_singh
युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें दोनों पति और पत्नी खूब मजे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल की वेडिंग स्टाइलिस्ट गजला खान को भी देखा जा सकता है। धनश्री और युजवेंद्र लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और हाल ही में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

4 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि युजवेंद्र विनम्र, डाउन टू अर्थ, फ्रेंडली और पूरे तरीके से एक फैमिली वाले इंसान हैं। उनकी विनम्रता ने मुझे काफी आकर्षित किया था। जिन वैल्यूज में पली बढ़ी हूं, मैं वैसे ही आदर्श अपने लाइफ पार्टनर में देखना चाहती थी। हम दोनों महत्वाकांक्षी हैं और एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuzvendra chahal and dhanashree - फोटो : Instagram - dhanashree9
शादी की फोटोज के बाद दोनों की हल्दी और रिसेप्थन की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन दोनों फंक्शन में दोनों बेहद प्यारे नजर आ रहे थे। हल्दी में दोनों ने पीले रंग का आउटफिट पहना हुआ है। इनके रिसेप्थन पार्टी में शिखर धवन समेत कई लोगों ने शिरकत की थी।






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें