क्रिकेटर युवराज सिंह की Ex-भाभी और बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा एकबार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी बिंदास तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मोकिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। एथनिक लुक में कराए गए इस फोटोशूट में वे सिजलिंग हॉट नजर आ रहीं हैं। व्हाइट एंड पिंक कलर के आउटफिट में एथनिक ज्वैलरी में सजी आकांक्षा से आपकी नजरें नहीं हट पाएंगी।
विज्ञापन
3 of 7
युवराज की भाभी उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी शादी टूटने को लेकर मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए थे और अब एक बार फिर से इन दिनों अपनी नई बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं। आकांक्षा के दोनों हाथों और गले में बेहद आकर्षक टैटू भी नजर आ रहा है।
4 of 7
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मोक करते हुए फोटोज शेयर की हो। ग्लैमरस फोटोज के साथ आकांक्षा KISS और सेक्स जैसे मुद्दों पर भी पोस्ट करने से नहीं कतरातीं।
विज्ञापन
5 of 7
गुरुग्राम की रहने वाली आकांशा ने 27 फरवरी, 2014 को युवराज सिंह के भाई जोरावर से शादी की थी। मगर ये शादी बमुश्किल 4 महीने भी ठीक से नहीं चल पाई। शादी के 14 महीने बाद 30 अप्रैल, 2015 को कपल ने तलाक की अर्जी दे दी थी। इसकी अहम वजह आकांक्षा की ड्रग्स लेने की आदत थी।
विज्ञापन
6 of 7
युवी के भाई जोरावर के मुताबिक आकांक्षा की लेट नाइट पार्टीज से परिवार वाले परेशान थे। दोस्तों की देखा-देखी में वो ड्रग्स भी लेने लगी थीं। जोरावर की ओर से डायवोर्स पेपर में इस बात का जिक्र किया गया कि आकांक्षा उन्हें शराब और सिगरेट के कश लेने के लिए फोर्स किया करती थीं। जोरावर की मां शबनम ने इसका जिक्र आकांक्षा के पेरेंट्स से भी किया था हालांकि फिर धीरे-धीरे ये रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया।
इसी विवादित जीवन के चलते बिगबॉस के 10वें सीजन में आकांक्षा को जगह मिली थी। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने युवराज की फैमिली को लेकर भी कई राज खोले थे। आकांक्षा ने पति से अलग होने की वजह अपनी सास और जोरावर की मां शबनम को बताया था। उनका कहना था कि वो अपनी सास के बुरे एटीट्यूड से इतनी ज्यादा परेशान थीं कि उन्हें घर छोड़ने का फैसला करना पड़ा।