फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल कीच की पोस्ट पर युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट, बोलीं- 'तुम दोनों हमेशा...'

Tue, 11 Jun 2019 09:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार - फोटो : पीटीआई
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है । संन्यास की घोषणा के बाद हेजल कीच ने युवराज के लिए एक पोस्ट लिखा । हेजल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए युवराज की एक फोटो शेयर की । उनकी इस पोस्ट पर युवराज की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी रिप्लाई किया है । ये गर्लफ्रेंड और कोई नहीं किम शर्मा हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : file photo
हेजल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इसी के साथ एक युग का अंत हुआ। खुद पर गर्व करें। और अगले चैप्टर की ओर बढ़ें। ढेर सारा प्यार।' इसके बाद किम ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी ऐसे ही चमकती रहे।' किम के इस कमेंट को देखकर सभी हैरान हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
किम शर्मा
बता दें कि युवराज और किम करीब 4 साल तक साथ रहे। 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि युवराज की मां शबनम सिंह, किम को पसंद नहीं करती थीं। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया। किम के अलावा युवराज सिंह का नाम दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा और रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है ।



 

4 of 5
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
हेजल और युवराज की लव स्टोरी की बात करें तो एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था, 'लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया।'  दोनों ने 30 नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj singh and hazel keech
युवराज सिंह ने सोमवार को पत्नी हेजल कीच और मां के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और संन्यास लेने की घोषणा कर दी । इस दौरान युवराज सिंह भावुक नजर आए । पत्नी और मां ने उन्हें संभाला । युवराज सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह संन्यास लेने का सबसे बेहतरीन दिन था। युवराज कहते हैं, 'मैंने इस खेल के लिए खून-पसीना बहाया है और अब मेरी प्राथमिकता कैंसर रोगियों की मदद करना है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें