Shakti kapoor
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में करीब पांच दशक गुजारने वाले शक्ति कपूर ने अपने करियर में खलनायक के काफी किरदार निभाए हैं लेकिन अब शक्ति कपूर ने तय किया है कि वो उन फिल्मों का हिस्सा नही बनेंगे, जिनमें रेप सीन होगा। शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं उस दौर को बहुत याद करता हूं। मुझे उस दौर का दूसरा प्राण, दूसरा अमजद खान और दूसरा प्रेम चोपड़ा देखना है। उस दौर के विलेन की क्या अदा होती थी जब वो फिल्म में एंट्री करते थे। एक स्टाइल होता था। उस दौर में हर फिल्म में रेप सीन होते थे। मुझे संक्षेप में इस तरह कहानी बताई जाती कि आपके फिल्म में तीन रेप सीन हैं, चार फाइट हैं और क्लाइमेक्स में हीरो आपको मार देता है।'