फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह बनने वाले हैं पिता, ईशा अंबानी की शादी में इस तरह हुआ हेजल की प्रेग्नेंसी का खुलासा

Fri, 14 Dec 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh - फोटो : instagram
हाल ही में ईशा अंबानी की शादी में क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच को लेकर पहुंचे थे । युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर 2016 को हुई थी । शादी के बाद से हेजल ने खुद को लाइम लाइट से दूर कर लिया । करीब 2 साल बाद हेजल कीच पति युवराज के साथ ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं ।
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : ht
इसी के साथ दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, युवराज सिंह पिता बनने वाले हैं । ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचने के दौरान हेजल अपने पेट को हाथ से कवर करती नजर आईं । तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो मां बनने वाली हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
hazel keech
खबरों की मानें तो ईशा की शादी में मेहमान युवराज और हेजल से इस बारे में चर्चा करते हुए भी नजर आए । युवराज और हेजल जल्द ही इस खबर की पुष्टि कर सकते हैं । बता दें कि 2 दिन पहले ही युवराज सिंह का बर्थडे था । तब हेजल ने युवराज की फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया था । 
 

4 of 5
yuvraj singh and hazel keech
हेजल और युवराज की शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी । शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे । इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था । शादी के बाद दोनों को अनुष्का-विराट के साथ गोवा में पार्टी एंज्वॉय करते भी देखा गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेजल कीच
बता दें कि हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था । इसके बाद वो चर्चा में आ गई थीं । फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं । साथ ही हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें