फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी 'विश्व सुंदरी' लड़की हुआ करती थी ये एक्ट्रेस, शादी के बाद पति ने कर दिया था बुरा हाल

Mon, 27 Aug 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
युक्ता मुखी
सोमवार की शख्सियत में आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के बारे में बताते हैं जो पहले मिस इंडिया बनीं, फिर मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन किया । इसके बाद बॉलीवुड में भी एंट्री की । इतना कुछ करने के बाद अचानक ऐसा गायब हुईं कि 10 साल से वो कहां हैं, किसी को नहीं पता । इस शख्सियत का नाम है युक्ता मुखी । 
विज्ञापन

2 of 7
युक्ता मुखी
जी हां, युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था । इसके बाद इसी साल वो मिस वर्ल्ड भी बनीं । युक्ता का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई । 1986 में युक्ता की फैमिली मुंबई लौट आई थी । मुंबई आकर युक्ता की मां ने सांता क्रूज में एक ग्रूमिंग सैलून खोल लिया ।
विज्ञापन

3 of 7
युक्ता मुखी
वहीं युक्ता के पिता एक क्लोदिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हो गए । युक्ता ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बालीवुड में एंट्री की । साल 2002 में उनकी फिल्म 'प्यासा' आई । इस फिल्म में युक्ता ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था । इसके बाद साल 2006 में फिल्म 'कटपुतली' आई। इसी साल युक्ता की एक और फिल्म आई जिसका नाम 'लव इन जापान' था। 

4 of 7
युक्ता मुखी
युक्ता ने फिल्म में अपना करियर बनाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई । बॉलीवुड के बाद युक्ता ने एक भोजपुरी फिल्म में भी काम किया । युक्ता की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी जिसका नाम 'मेमसाब' था । धीरे-धीरे युक्ता को फिल्म मिलना पूरी तरह से बंद हो गई । युक्ता की लंबाई 6.1 फीट है। आज हर कोई लंबे कद की इच्छा रखता है।
विज्ञापन

5 of 7
युक्ता मुखी
कहा जाता है कि युक्ता की लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। साल 2008 में ही युक्ता ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली । शादी के बाद युक्ता ने एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था । कुछ समय बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ । फिर साल 2013 में एक ऐसी खबर आई जिससे पूरा बॉलीवुड हिल गया । 
विज्ञापन

6 of 7
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए। युक्ता मुखी का पति के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। मामला कोर्ट तक पहुंचा और जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। बेटे की कस्टडी युक्ता मुखी के पास है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युक्ता मुखी
कम लोग जानते होंगे कि देश की राजनीति में भी वो अपना योगदान दे चुकी हैं। युक्ता भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रह चुकी हैं। साल 2010 में युक्ता मुखी ने अपनी आंखें दान करने की घोषणा की थी । युक्ता मुखी आज कहां हैं, इसकी किसी को खबर नहीं है । सोशल मीडिया पर भी उनका कोई अकाउंट नहीं है । लाइम लाइट से दूर हुए युक्ता को 10 साल हो चुके हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें