फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: कंगना का मजाक उड़ाकर खुद ट्रोल हुई ये मिमिक्री आर्टिस्ट, यूजर्स बोले- कब तक कंगना के नाम पर अपना घर चलाओगी

Wed, 01 Dec 2021 01:22 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत-सलोनी गौड़
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत की मिमिक्री करने वाली यूट्यूबर सलोनी गौड़ इस बार लोगों को हंसाने के चक्कर में खुद ही मुसीबत में पड़ गई हैं। अपनी मिमिक्री और काल्पनिक किरदारों की एक्टिंग करने के कारण सुर्खियां बटोरने वाली सलोनी को लगातार कंगना का मजाक उड़ाने के कारण अब यूजर की उल्टी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स कंगना पर निशाना साधने के कारण सलोनी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलोनी गौड़
अपने लेटेस्ट मिमिक्री वीडियो में सलोनी कंगना की एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को कंगना का संदेश'। पूरे वीडियो में सलोनी ने कंगना बनकर यही कहा है कि अगर पराग अग्रवाल चाहें तो वो ट्विटर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलोनी गौड़
उन्होंने कहा कि वेलकम पराग भाई, अगर वीर दास के हिसाब से दो इंडिया है तो आपने दोनों को प्राउड फील कराया है। हमारा तो आपके परिवार से बहुत पुराना संबंध है। हमारा राशन, हमारे कपड़े और मिठाइयां सब आपके रिश्तेदारों की दुकान से ही आती हैं। पराग जी मैंने आपके पुराने ट्वीट्स पढ़े हैं। हमारी मानसिकता एक जैसी ही है।
 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, "वैसे सलोनी जी, अगर कंगना न होतीं तो आप तो बेरोजगार हो जातीं न"? एक ने लिखा कि अगर कंगना नहीं होतीं तो कई कथित कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते। एक अन्य यूजर ने कंगना की मिमिक्री से तंग आकर लिखा कि फिर आ गई बोर करने कुछ नया करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलोनी गौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
सलोनी को कंगना की मिमिक्री करते देख एक यूजर ने लिखा कि कब तक? कंगना के नाम पर कब तक अपना घर चलाओगी? कुछ अपना दम भी तो दिखाओ बहन। एक यूजर ने तो तंज कसते हुए कॉमेडियन वीर दास पर भी एक वीडियो बनाने की फरमाइश कर डाली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें