अक्षय कुमार
- फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार ने लॉ फर्म आई सी लीगल के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कहा कि सिद्दीकी ने अपने यूट्यूब चैनल एफएफ न्यूज में कई ‘अपमानजनक, और उन्हें बदनाम करने वाले’ वीडियो बनाए। शुक्रवार को सिद्दीकी ने अपने वकील जे पी जयसवाल के माध्यम से भेजे गए जवाब में कहा कि अक्षय कुमार द्वारा लगाए गए आरोप ‘झूठे, घृणा से भरे और दमनकारी थे और उन्हें परेशान करने के इरादे से लगाए गए हैं’। इसमें आगे कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सिद्दीकी सहित कई स्वतंत्र पत्रकारों ने इस खबर को कवर किया क्योंकि कई प्रभावशाली लोग शामिल थे और अन्य प्रमुख मीडिया चैनल सही जानकारी नहीं दे रहे थे। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार है।