फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस YouTube स्टार से प्रेरित है वरुण का 'स्ट्रीट डांसर' लुक, 2018 में दुनिया को कहा था अलविदा

Fri, 03 Jan 2020 03:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण और दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कम वक्त में ही अपना एक बड़ा और अलग मुकाम बना लिया है। वरुण धवन फिल्मों के साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में वरुण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वरुण धवन की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी है। फिल्म में वरुण धवन के साथ ही श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म के प्रोमोज, ट्रेलर और वीडियोज में वरुण सिर्फ अपने डांस और बॉडी ही नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दानिश और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में फिल्म में अपने लुक को लेकर वरुण ने ट्विटर पर लिखा, 'स्ट्रीट डांसर 3डी में सहेज का लुक यूट्यूब स्टार दानिश के लुक से प्रेरित है। दानिश अब इस दुनिया में नहीं हैं, वो एक बेहतर दुनिया में हैं लेकिन हम सबका प्यार अब भी उनके साथ है। ऐसे में मैंने सोचा कि सभी को बताया जाए कि दानिश ने हमे भी प्रेरित किया।'

4 of 5
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
बता दें कि दानिश एक यूट्यूब स्टार थे। वहीं वो रियलिटी टीवी शो ऐस ऑफ स्पेस में भी नजर आ चुके थे। 20 दिसंबर 2018 को एक सड़क हादसे में दानिश ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। हादसा नवी मुंबई के पास एक पनवेल हाईवे पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan and David Dhawan - फोटो : instagram
बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बाद वरुण धवन कुली नंबर वन के रीमेक भी नजर आएंगे। फिल्म में वरुण की जोड़ी सारा अली खान के साथ बनेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें