फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों जीतने वाले कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों फिल्म 'ठाकरे' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले नवाजुद्दीन ने बड़े स्टार और 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को लेकर बड़ी बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : file photo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार बॉलीवुड में कलाकार सबसे अच्छा एक्टर तभी माना जाता है कि जब उसकी फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो सके। वहीं मुख्य धारा की फिल्में करने वाले इस एक्टर ने यह भी कहा है कि एक कलाकार के पास अगर प्रतिभा है, तो वह नए प्रयोग भी कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
अपनी फिल्मों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है- 'अगर मैं ऐसे करता तो मैं अपने करियर को बढ़ाने के लिए गाने और डांस भी करता। इसलिए बहुत बार ऐसे होता ही है कि अच्छा कलाकार तभी माना जाता है जब उनकी फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करती है।' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फिल्मों को लेकर भी बड़ी बात बोली है।
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : bestquotesphotos
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि वह अपनी फिल्मों की कमाई को लेकर जरा भी चिंता नहीं करते हैं बल्कि उन्हें चिंता होती दर्शकों की प्रतिक्रिया की। उन्हें कहा- 'मैं बॉक्स-ऑफिस पर कमाई की जरा भी चिंता नहीं करता हूं लेकिन मैं थोड़ा घबराया रहता हूं।' फिल्मों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का यह बयान काफी चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'ठाकरे' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उनकी यह फिल्म महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जिंदगी पर आधारिक है। फिल्म में ठाकरे से जु़डी़ कई घटनाओं को दिखाया गया है। इस में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साछ अभिनेत्री अमृता राव भी हैं।