हामिद
- फोटो : सोशल मीडिया
और, शूटिंग की लोकेशन पर? सिद्धार्थ ने उसकी भी पूरी तैयारी कर रखी है। वह बताते हैं, “लोकेशन पर हम सरकार की तरफ से तय स्वास्थ्य मानकों का पूरी तरह पालन करेंगे। 24 घंटे एक हेल्थ टीम यूनिट के साथ रहेगी। सबको मुफ्त सैनेटाइजर, ग्लव्स और मास्क भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके चलते हमारी फिल्म प्रोडक्शन की लागत तो बढ़ेगी लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अपने मुनाफे में कटौती करके हम इससे पार पा लेंगे। खाना भी हम स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करने वाली किचन से ही बनवाकर मंगवाएंगे। और, सबको साफ और सुरक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।”
यूडली फिल्म्स के हेड सिद्धार्थ आनंद कुमार की हॉबी है खूब यात्राएं करना। देश के तमाम शहरों, कस्बों और गांवों के रास्तों से उनकी दोस्ती रही है। वह कहते हैं, “भारत देश इतना खूबसूरत है कि इसमें हम कहीं भी किसी ग्रीन जोन में जाकर शूटिंग कर सकते हैं। आने वाला समय सिनेमा में स्टूडियो से बाहर का समय होने वाला है। वैसे भी अब फिल्में स्टूडियो में कम ही शूट होती हैं। और, हमारी फिल्मों की कहानियां चूंकि आसपास की आबोहवा से ही खुराक पाती हैं तो हम तो मुंबई के बाहर जाकर शूटिंग करने को तैयार बैठे हैं।”