फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी पर बनेगी फिल्म, ये दिग्गज एक्टर निभाएगा किरदार

Sat, 04 May 2019 11:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में इन बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। खिलाड़ी, एक्टर सहित नेताओं पर फिल्में बन रही हैं। हाल ही पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन बाद में इस फिल्म को रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया। अब ये फिल्म 24 मई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज को टाल दिया गया था। पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Kumud Mishra
बताया जा रहा है कि ये फिल्म सीधे तौर पर बायोपिक न होकर सीएम योगी की जिंदगी से प्रभावित फिल्म होगी। इस फिल्म में सीनियर एक्टर कुमुद मिश्रा आदित्यनाथ का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म बनारस शहर की पृष्ठभूमि पर बनेगी। 

4 of 6
मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रुप देता मूर्तिकार डिग्री प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में बनारस के मूर्तिकारों की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म में लीड एक्टर मुस्लिम मूर्तिकार होगी, जो किसी एक धर्म को नहीं मानता और मंदिरों के लिए मूर्तियां बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं। वो पांच बार गोरखपुर से सासंद रहे। इससे पहले भी उन पर एक फिल्म बनाई जा रही थी जिसे अब बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिला गोरखपुर का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों उस फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया था जिसमें योगी की वेशभूषा में एक इंसान मौजूद था और उस तस्वीर में एक गाय का बछड़ा और संत के हाथ में पिस्तौल मौजूद थी। बीजेपी ने इस पोस्टर पर गहरी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें