फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह से पूनम पांडे तक, इन 10 सितारों को मिला था BIGG BOSS का ऑफर, इस वजह से आज तक नहीं आए नजर

Sun, 23 Aug 2020 09:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हनी सिंह, पूनम पांडे, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस काफी चर्चा में हैं। मेकर्स ने इस शो के 14वें सीजन यानी बिग बॉस 2020 की तैयारी कर ली है। अब तक हुए 13 सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बिग बॉस 2020 कब आएगा और कौन इसका हिस्सा होगा, इसकी घोषणा नहीं की है। हर साल इस शो में कुछ खास फिल्मी और टीवी सितारे भी नजर आते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो इस शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। एक नजर ऐसे सितारों पर...
विज्ञापन

2 of 11
हनी सिंह - फोटो : Social Media
हनी सिंह
यह मशहूर पंजाबी गायक और रैपर हैं। हनी सिंह को बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके पीछे की वजह मन मुताबिक फीस न मिलना थी। 
विज्ञापन

3 of 11
मुग्धा गोडसे - फोटो : सोशल मीडिया
मुग्धा गोडसे
बेजुबान इश्क, फैशन और ऑल द बेस्ट सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मुग्धा गोडसे को भी बिग बॉस में आने के लिए संपर्क किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने भी फीस के चलते इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया था।

4 of 11
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया
मुकुल देव
यह बॉलीवुड फिल्म और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। मुकुल देव ने बिग बॉस में लड़ाई- झगड़ों की वजह से इस शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 11
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ 
यह बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। जैकी श्रॉफ को बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए शो का ऑफर ठुकरा दिया कि वह इस शो को होस्ट कर सकते हैं, इसके कंटेस्टेंट नहीं बन सकते।
विज्ञापन

6 of 11
सोफी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोफी चौधरी
अभिनेत्री सोफी चौधरी को भी सलमान खान का शो ऑफर किया जा चुका है। उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनका मानना है कि बिग बॉस का माहौल उनके हिसाब का नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 11
उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
उदय चोपड़ा
अभिनेता उदय चोपड़ा को बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उनका कहा था कि उन्हें केवल बिग बॉस देखना पसंद है और उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। 

8 of 11
गौरव गेरा - फोटो : Instagram
गौरव गेरा
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौरव गेरा को भी बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है। गौरव गेरा को बिग बॉस के सीजन नौ का हिस्सा बनने के लिए ऑफर किया गया था। जिसको उन्होंने स्वीकार करने से मना कर दिया था। 

9 of 11
सुरवीन चावला - फोटो : social media
सुरवीन चावला
अभिनेत्री सुरवीन चावला को लगातार छह साल तक बिग बॉस का ऑफर दिया जा चुका है, लेकिन वह हर साल इस शो का हिस्सा बनने से मना करती आई हैं। 

10 of 11
रणविजय सिंह - फोटो : social media
रणविजय सिंह
अभिनेता रणविजय सिंह को बिग बॉस सात के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस शो में जाने से साफ मना कर दिया था। 
विज्ञापन

11 of 11
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
पूनम पांडे
अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे को बिग बॉस के सीजन सात का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था। इस शो के लिए उन्हें ढाई करोड़ रुपये की फीस देने की बात कही गई थी, लेकिन पूनम पांडे ने तीन करोड़ रुपये मांगे थे, जिसकी वजह से वह इस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। हालांकि इस बात को लेकर कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया था।

पढ़ें: छतरी लेकर इस अंदाज में घर से बाहर दिखीं कटरीना कैफ, कहा- 'बारिश होगी तो मैं अपनी...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें