फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी वाली अफसर का नए लुक में डांस वीडियो आया सामने, यूजर ने कहा- 'ये तो सपना चौधरी'

Sat, 27 Jul 2019 06:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
reena dwivedi - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की एक अधिकारी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और उन्हें पीली साड़ी वाली अफसर के नाम से जाना जाने लगा। इस अफसर का नाम रीना द्विवेदी है। चुनाव के दौरान रीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसके बाद वो लगातार खबरों में बनी रहीं। अब रीना का एक और टिक टॉक (Tik Tok) वीडियो सामने आया है जो कि खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
reena dwivedi - फोटो : social media
ज्यादातर पीले रंग के कपड़ों में नजर आने वालीं रीना का इस बार अलग अंदाज दिखा और उन्होंने नीली रंग की साड़ी कैरी की। वो सपना चौधरी के गाने तेरी आंख्या का काजल पर डांस कर रही हैं। टिक टॉक पर वीडियो सामने आते ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया। रीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
reena dwivedi - फोटो : social media
रीना का डांस करने का अंदाज किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी फंक्शन में पहुंची थीं जहां उनके सामने कुछ लोग बैठे हुए हैं। रीना का डांस देख वहां मौजूद लोग उन्हें चीयर करने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनका डांस देख कुछ लोगों ने उनकी तुलना सपना चौधरी से की तो वहीं एक ने लिखा कि 'नाइस परफॉर्मेंस'।


 

4 of 6
reena dwivedi - फोटो : social media
इससे पहले भी रीना का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया था जिसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। रीना किसी हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आईं। इस दौरान रीना ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। रीना के इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

5 of 6
reena dwivedi - फोटो : social media
बता दें कि रीना इतनी फेमस हो चुकी हैं कि लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। जब रीना की तस्वीरें वायरल हुई थीं तो उन्होंने कहा था, 'परिवार में सब बहुत खुश हैं। अब बहुत बिजी हाे गई हूं। मीडिया वाले सब आकर इंटरव्यू ले रहे हैं। अब ये सब अच्छा लग रहा है। मैं एंज्वॉय कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
रीना ने बताया था कि उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया। अब ऐसा ऑफर मिलेगा तो सोचेंगी। साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई। रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें