फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Jawaani Hai Deewani: 'सीक्वल की नहीं है जरूरत', कुणाल रॉय कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' को लेकर दी अपनी राय

Tue, 18 Feb 2025 09:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये जवानी है दीवानी' फिल्म के अभिनेता कुणाल रॉय कपूर ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म का सीक्वल बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 5
कुणाल रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को हाल ही में फिर से री-रिलीज किया गया। इस बीच इसके सीक्वल को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में कल्कि के किरदार अदिति के पति तरन का किरदार निभाने वाले कुणाल रॉय कपूर ने फिल्म की रि-रिलीज को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
कुणाल रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्वल को लेकर बोले कुणाल रॉय कपूर
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि अच्छा लगता है कि जब आपके किरदार को कई सालों तक याद रखा जाता है। इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सीक्वल को लेकर उनसे बात की गई। इस पर कुणाल ने कहा कि फिल्म और किरदारों की कहानी अब खत्म हो चुकी है। उन किरदारों की कहानी को सीक्वल की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
कुणाल रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदार को लेकर बोले कुणाल
कुणाल रॉय कपूर ने कहा कि उनका और कल्कि का किरदार अभी कहां होगा? उन्हें डिवोर्स कोर्ट में तो नहीं होना चाहिए। वे खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे होंगे। मैं नहीं कह सकता कि अदिति, तरन के साथ खुश होगी या नहीं लेकिन तरन इस शादी में जरूर खुश होगा।

4 of 5
ये जवानी है दीवानी - फोटो : यूट्यूब
11 साल बाद री-रिलीज हुई फिल्म
ओरिजिनल रिलीज के 11 साल बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा धमाल मचा दिया। फिल्म की री-रिलीज के बाद भी इसे फैंस ने उतना ही प्यार दिया। फिल्म की लोकप्रियता और किरदारों की छाप में इन 11 सालों में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये जवानी है दीवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सितारे आए थे नजर
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कल्की केकलां और कुणाल रॉय कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया था। इस फिल्म के सभी गाने दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें