फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender: थिएटर छोड़ इस साल सीधा ओटीटी पर रिलीज हुईं ये धांसू फिल्में, लिस्ट में दो भाइयों की मूवीज भी शामिल

Fri, 15 Dec 2023 12:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई मायने में यादगार रहा है। इस साल बॉलीवुड की कई मूवीज ने दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों का रुख करने के लिए मजबूर कर दिया तो कई फिल्मों ने ओटीटी पर भी जमकर धमाल मचाया। आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मेकर्स ने थिएटर्स की बजाय सीधा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया। आइए देखते हैं लिस्ट...
Kangana Ranaut: संसद में कूद हमला करने वाले सागर शर्मा को कंगना ने बताया 'आतंकवादी', शख्स को कहा- हिंदू विरोधी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्लडी डैडी रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लडी डैडी
इस साल शाहिद कपूर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। उनकी वेब सीरीज फर्जी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद रिलीज हुई ब्लडी डैडी में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इसे जियो सिनेमा पर बिल्कुल मुफ्त में रिलीज किया गया था।  
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ एक ही बंदा काफी है - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में से एक हैं। उनके निभाए किरदार लोगों को खूब पसंद आते हैं। फिल्म एक बंदा काफी है में उन्होंने जबर्दस्त अदाकारी दिखाई थी। सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म को जी 5 पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म ने इस साल कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

4 of 5
जाने जां - फोटो : सोशल मीडिया
जाने जां
जाने जां इस साल की सबसे शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक रही। फिल्म में करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों के लिए सीधा ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
पिप्पा
ईशान खट्टर फिल्म पिप्पा से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई। मृणाल ठाकुर इस फिल्म में इशान की बहन के रूप में नजर आई थीं।
Janhvi Kapoor: मां की मौत के बाद आज भी इस बात को लेकर पछताती हैं जान्हवी? बोलीं- सोचती हूं मॉम को कॉल करूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें