फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: सालों बाद इन सितारों ने फिल्मों में की वापसी, फरदीन खान से करिश्मा कपूर तक ये सितारे शामिल

Tue, 31 Dec 2024 12:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल 2024 में बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्मों से कमबैक किया है। इसमें फरदीन खान, मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे शामिल हैं।  
विज्ञापन
1 of 7
इन सितारों ने की फिल्मों में वापसी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के लिहाज से ये साल काफी खास रहा है। इस साल कई सारे बॉलीवुड सितारों ने कमबैक भी किया है। इसमें करिश्मा कपूर, बॉबी देओल, नाना पाटेकर, काजोल, माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े सितारों का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं साल 2024 में बॉलीवुड में लंबे ब्रेक के बाद कमबैक करने वाले सितारों के नाम।
विज्ञापन

2 of 7
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
फरदीन खान ने हीरामंडी वेब सीरीज से कई सालों के ब्रेक के बाद सिनेमा में वापसी की। फरदीन खान अपनी इस सीरीज के कारण काफी चर्चा में भी रहे। फरदीन खान को इससे साल 2010 में आई ‘दुल्हा मिल गया’ में देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने काफी समय के बाद भूल भुलैया 3 से बड़े पर्दे पर वापसी की। उनके डांस और अभिनय को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इससे पहले माधुरी दीक्षित को मोहिनी के किरदार में ‘ये जवानी है दिवानी’ में देखा गया था।
 

Year Ender 2024: शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, 2025 में रिलीज होंगी बड़े सितारों की ये फिल्में

4 of 7
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर
अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्मों में काफी समय बाद काम किया है। वे इस साल क्रिसमस 2024 पर रिलीज हुई फिल्म ‘वनवास’ में नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर को इससे पहले साल 2016 में आई ‘नटसम्राट’ में देखा गया था।
 

Year Ender 2024: कृष्णा-गोविंदा का झगड़ा खत्म, पीएम मोदी से मिले सितारे; जेहन में बस गईं साल की ये 10 तस्वीरें

विज्ञापन

5 of 7
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी काफी समय बात हीरामंडी में नजर आईं थीं। उनके कमबैक को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। मनीषा कोइराला को हीरामंडी से पहले साल 2019 में आई ‘प्रस्थानम’ में देखा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने साल 2012 के बाद मर्डर मुबारक से सिनेमा में वापसी की। करिश्मा के फैंस ने उनकी फिल्म को बहुत पसंद किया। करिश्मा को आखिरी बार डेंजरस इश्क में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने साल 2024 में पहली बार साउथ फिल्म में अपनी किस्मत आजमाई। वे कंगुवा में नजर आए थे। बॉलीवुड में वे काफी समय बाद एनिमल फिल्म के कारण चर्चा में रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें