Year Ender 2024: साल 24 विदा लेने वाला है। इस साल सिनेमा में आधी आबादी की धमक खूब देखने को मिली है। महिला आधारित फिल्मों का बोलबाला रहा है। बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म भी महिला आधारित रही।
यह 2024 खत्म हो रहा है। यह साल कई मायनों में खास रहा है। सबसे खास बात है कि इस वर्ष सिनेमा में महिला कलाकारों की प्रतिभा खूब नजर आई है। भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर निर्देशक तक ने देश-दुनिया में भारतीय सिनेमा का झंडा बुलंद किया है। इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म भी महिला आधारित रही है। और किन फिल्मों में दिखा आधी आबादी का रौब? आइए जानते हैं
विज्ञापन
2 of 10
वरलक्ष्मी
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हनुमान'
इस साल 12 जनवरी को रिलीज हुई मूल रूप से साउथ की फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। हिंदी पट्टी में भी फिल्म खूब हिट रही। तेजा सज्जा फिल्म में अहम रोल में नजर आए। फिल्म में उनकी बहन अंजम्मा की भूमिका काफी मजबूती से दिखाई और यह किरदार अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार ने अदा किया।
विज्ञापन
3 of 10
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
'फाइटर'
इस साल 25 जनवरी को ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एरियल एक्शन फिल्म में दीपिका ने एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाई। उनका किरदार एक ऐसी महिला की तस्वीर पेश करता है, जो नई चुनौतियों का सामना करती है।
4 of 10
लापता लेडीज
- फोटो : Instagram/ Kiran Rao
'लापता लेडीज'
इस साल मार्च में आई फिल्म 'लापता लेडीज' ने तो देश ही नहीं, दुनियाभर में तहलका मचा दिया। फिल्म का निर्देशन भी महिला निर्देशक ने किया। किरण राव द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की स्थिति बहुत खूबसूरती से दिखाई गई। सिनेमाघरों में बेशक इसे खास रेस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन ओटीट पर इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में यह फिल्म भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी शामिल हुई। हालांकि, अब यह ऑस्कर की रेस से बाहर है। यह फिल्म अंतिम 15 फिल्मों की सूची में शामिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
5 of 10
क्रू फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'क्रू'
तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज हुई। इस फिल्म की जिम्मेदारी तीनों हीरोइनों के कंधे पर रही और तीनों ने इसे बखूबी अदा किया। यह फिल्म महज नौ दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 81.7 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया।
विज्ञापन
6 of 10
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2'
यह तो इस साल की इतिहास रच देने वाली फिल्म है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई। इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे नजर आए। यूं तो इस फिल्म के हर सितारे ने फिल्म की सफलता का श्रेय लेने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन, सही मायने में यह फिल्म श्रद्धा कपूर के कंधों पर रही। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर रही है और इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट साबित हुई।
विज्ञापन
7 of 10
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'जिगरा'
बात क्योंकि इस साल की महिला आधारित फिल्मों की हो रही है, तो हिट और फ्लॉप के दृष्टिकोण से अलग देखें तो 'जिगरा' का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वासन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरा' में अहम भूमिका आलिया भट्ट ने अदा की। उन्होंने वेदांग रैना की बहन की भूमिका अदा की। आलिया ने ऐसी बहन का रोल निभाया, जो अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है।
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन'
इस साल पहली नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक ही तारीख को ये दोनों फिल्में रिलीज हुईं। 'भूल भुलैया 3' सुपरहिट रही, वहीं 'सिंघम 3' फ्लॉप। लेकिन, दोनों ही फिल्मों में महिलाओं की भूमिका अहम रही। 'सिंघम 3' में लेडी सिंघम के रूप में दीपिका पादुकोण की धांसू एंट्री हुई। उनके किरदार पर अब एक अलग फिल्म बनाने की बात रोहित शेट्टी कह ही चुके हैं। वहीं, 'भूल भुलैया 3' में भी विद्या बालन की वापसी के साथ ही, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में रहीं।
9 of 10
ऑल वी इमेजिन एज लाइट
- फोटो : PTI
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की इस फिल्म के जिक्र के बिना बात अधूरी रहेगी। कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम अभिनीत यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक इस साल नवंबर में पहुंची है। फ्रांस, भारत, नीदरलैंड और लग्मबर्ग के चार निर्माताओं की कोशिश से बनी इस फिल्म ने कान फिल्म पुरस्कार में समारोह का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित यानी कि ग्रां प्रि पुरस्कार जीता। यह फिल्म दो मलयाली नर्सों की कहानी पर आधारित है।
'पुष्पा 2'
और सबसे आखिर में बात करते हैं 'पुष्पा 2: द रूल' की, जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यूं तो हर तरफ पुष्पराज (अल्लू अर्जुन) की दीवानगी है, मगर फिल्म की श्रीवल्ली (रश्मिका मंदाना) भी कम नहीं। फिल्म का किरदार पुष्पराज महिलाओं के सम्मान की बात करता है। वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली की हर बात मानता है और उसकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।