फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: दीपिका से लेकर प्रभास तक, इस साल चर्चा में रहे ये 10 सितारे, टॉप पर है इस अभिनेत्री का नाम

Sat, 28 Dec 2024 12:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल के 10 चर्चित सितारों की लिस्ट सामने आई है। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सितारों को शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं उन सितारों और उनके चर्चा में रहने के कारण के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
साल 2024 में चर्चित रहे ये 10 बड़े सितारे - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल कई सितारे, उनकी फिल्में और निजी जिंदगी को लेकर हुई बातें चर्चा में रहीं। कुछ सुपरस्टार्स की फिल्में सुपरहिट रहीं और कुछ की फ्लॉप। इस साल अपनी चर्चा के कारण सितारों की टॉप 10 लिस्ट भी तैयार की गई है। आईएमडीबी के अनुसार, उन्होंने टॉप 10 सितारों को लेकर जो खुलासा किया, इसमें आलिया से लेकर साउथ की कुछ अभिनेत्रियों का भी नाम शामिल है। तृप्ति डिमरी, दीपिका पादुकोण, ईशान खट्टर, शाहरुख खान, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या राय बच्चन, सामंथा, आलिया भट्ट, प्रभास का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 11
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी की इस साल कई फिल्में रिलीज हुई हैं। अपनी फिल्मों और बोल्ड अवतार के कारण अभिनेत्री चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी इस साल अपनी फिल्म फाइटर और  बेटी दुआ के जन्म को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

4 of 11
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
ईशान खट्टर
हॉलीवुड सीरीज द परफेक्ट कपल का हिस्सा रहे ईशान खट्टर ने भारत में इस साल काफी चर्चा बटोरी।
विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान की इस साल कोई फिल्म नहीं आई। वे इस साल मेक्सिको 86 में शामिल होने के कारण काफी चर्चा में रहे।
विज्ञापन

6 of 11
शोभिता धूलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
शोभिता धुलिपाला
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने हाल ही में शादी की है। शोभिता अपने लुक्स और शादी के कारण इस साल काफी चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ को इस साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म मुंज्या में देखा गया। इस फिल्म में अपनी अदाकारी को लेकर वे काफी चर्चा में रहीं।

8 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाह को लेकर सुर्खियों में रहीं। इन्हें टॉप 10 की लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है।

9 of 11
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा
सामंथा इस साल पति नागा चैतन्य से तलाक और ओटीटी फिल्म सिटाडेल हनी बनी में वरुण धवन के साथ काम को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं।

10 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रहीं। उनकी फिल्म जिगरा को फ्लॉप साबित हुई लेकिन अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

11 of 11
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास
अभिनेता प्रभास साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित सितारे हैं। प्रभास इस साल अपनी फिल्म कल्कि एडी 2898 में नजर आए थे। फिल्म और इसके सभी कलाकार इस साल चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें