साल 2024 में बॉलीवुड के कुछ सितारों ने नन्हें मेहमान का स्वागत अपने घर में किया है। आइए आपको बताते हैं, इस साल किन बॉलीवुड सितारों के घर किलकारियां गूंजी हैं।
साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल ने हम सभी को बहुत सी खुशियां, गम और मिले-जुले अनुभव जरूर दिए हैं। इस साल कुछ लोगों ने दुनिया को अलविदा कहा, वहीं कुछ के घर नन्हें मेहमानों की किलकारी गूंजी। आज हम आपको बताएंगे, बॉलीवुड में किन सितारों के घर में नन्हे मेहमान आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी 'दुआ' का इस साल सितंबर में स्वागत किया। बेटी के जन्म और नाम की घोषणा कपल ने सोशल मीडिया पर की थी।
विज्ञापन
3 of 8
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : AnushkaSharma1588
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत इस साल किया है। अनुष्का ने बेटे का नाम 'अकाय' रखा। कपल के पहले से एक बेटी है उसका नाम 'वामिका' रखा।
4 of 8
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
वरुण धवन-नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल ने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। वरुण धवन ने अपनी बेटी का नाम 'लारा' रखा है। वे एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
ऋचा चड्ढा-अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल अपनी बेटी का स्वागत किया है। कपल ने बेटी का नाम 'जुनैरा इदा फजल' रखा है। ऋचा चड्ढा और अली फजल अक्सर बेटी के साथ अपनी तस्वीर साझा करती हैं।
यामी गौतम-आदित्य धर
अभिनेत्री यामी गौतम और आदित्य धर ने बेटे का नाम 'वेदविद' रखा था। यामी और आदित्य ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी।
विक्रांत मैसी- शीतल ठाकुर
'द साबरमती रिपोर्ट' और '12 फेल' फेम विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने फरवरी में अपने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का 'वरदान' रखा।
मसाबा-सत्यदीप मिश्रा
मसाबा और सत्यदीप मिश्रा ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने 11 अक्तूबर को अपनी बेटी का स्वागत किया। मसाबा ने फिलहाल अपनी बेटी का नाम अभी तक प्रशंसकों के साथ साझा नहीं किया है।