ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5.
ऐश्वर्या राय बच्चन
निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में जब भी ऐश्वर्या राय बच्चन काम करती हैं, उनके अभिनय में एक नई उड़ान देखने को मिलती है। चाहे वह उनके करियर की पहली फिल्म ‘इरुवर’ हो, 'गुरु', 'रावण' या फिर ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के दोनों भाग हों। ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ के बाद ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां नंदिनी ने चोल साम्राज्य को खत्म करना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना रखा है। फिल्म में नंदिनी की भूमिका में ऐश्वर्या राय बच्चन का किरदार काफी प्रभावशाली रहा। उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्म में वह बेहद खूबसूरत लगी और अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाया।