फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल इन सितारों के घर खुशियों ने दी दस्तक, कपल ने धूमधाम से किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

Sat, 16 Dec 2023 05:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड और साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 बॉलीवुड समेत साउथ के भी कई सितारों के लिए खास रहा। एक ओर जहां सितारों की फिल्मों ने धमाल मचाया, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी काफी खुशियों से भरी रही। इस साल कई सितारों ने शादी रचाई तो कई सितारों के घर किलकारियां गूंजी। वहीं कुछ सितारों ने तो शादी के कुछ महीने बाद ही खुशखबरी देकर चौंका दिया। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने इस साल अपने बच्चे का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 6
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है इशिता दत्ता और वत्सल सेठ का। इस साल दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इशिता और वत्सल के घर इस साल माता पिता बने हैं। इशिता ने 19 जुलाई 2023 को एक बेटे को जन्म दिया। यह कपल शादी के पांच साल बाद माता पिता बने हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : social media
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
इस लिस्ट में अगला नाम आता है सवार भास्कर और फहाद अहमद का। यह साल इस कपल के लिए बेहद खास रहा। एक ओर इस साल दोनों जनवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधे। वहीं कुछ महीने बाद ही उन्होंने खुशखबरी भी दे दी। इस साल सितंबर में दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया भास्कर अहमद रखा।

4 of 6
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण-उपासना
इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी शामिल हैं। राम चरण और उपासना के घर भी इस साल किलकारी गूंजी। शादी के 10 साल बाद राम चरण और उपासना एक प्यारी से बेटी के माता पिता बने, जिसका नाम उन्होंने क्लिन कारा कोनिडेला रखा।
विज्ञापन

5 of 6
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के घर भी इस साल खुशियों ने दस्तक दी। इलियाना डिक्रूज ने भी इसी साल एक अगस्त को माइकल डोलन के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फिनिक्स डोलन रखा है। जब उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर दी तो सब हैरान थे, जिसके बाद उन्होंने बच्चे के पिता को दुनिया से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान और जैद दरबार
इस साल गौहर खान और जैद दरबार का घर भी किलकारियों से गूंज उठा। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के साथ इस साल एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया। गौहर खान ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर खान और जैद दरबार शादी के तीन साल बाद माता पिता बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें