फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: मौनी और मानुषी का दिल जीत लेने वाला कंपटीशन, रेड कारपेट पर पूरे साल अभिनेत्रियों का रहा जलवा

Mon, 18 Dec 2023 01:18 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ साथ रेड कारपेट पर भी अपने जलवे बिखेरने के लिए मशहूर रही हैं। चाहे कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर शिरकत करना हो या फिर  फैशन मेट गाला के दौरान। रेड कारपेट पर अपने शानदार लुक और पहनावे को लेकर इन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। आइये जानते हैं इन 10 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा और खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन

2 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या राय बच्चन 
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार 2002 में  संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'देवदास' के लिए वहां गई थीं। इसके बाद से लगभग हर साल ऐश्वर्या कान में अपने जलवे बिखरेती आ रही हैं। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेड पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह इस बार घूंघट पहने में पहुंची थी।  रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।  

विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा जोनास  फैशन नाइट मेट गाला 2023 के दौरान रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री की। फैशन नाइट मेट गाला  के रेड कारपेड पर  दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनास  के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक जोनास ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

4 of 11
डायना पेंटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायना पेंटी
कान फिल्म फेस्टिवल में डायना  पेंटी सबसे अलग नजर आई। फिल्म फेस्टिवल के लिए जहां बाकी अभिनेत्रियों  ने गाउन या पारंपरिक परिधान को चुना, वहीं डायना पेंटी ने पैंट्स और क्रॉप जैकेट में  रेड कारपेट पर वॉक किया। डायना पेंटी ने मिनिमल लुक और खुले बालों में एंट्री ली। डायना पेंटी  का यह लुक  बाकी अभिनेत्रियों के लुक से सबसे जुदा और हटकर रहा।

विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार फैशन नाइट मेट गाला 2023 के दौरान रेड कारपेट पर शिरकत की। आलिया भट्ट ने  फैशन नाइट मेट गाला के दौरान रेड कारपेट पर व्हाइट गाउन में शिरकत की। गाउन में वह  काफी आकर्षक लग रही थी।  बताया जाता है कि उस  ड्रेस को बनाने में एक  लाख से ज्यादा मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे भारत में बनाया गया था। मोतियों से सजी पूरी सफेद पोशाक ने उनकी अनूठी शैली को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन

6 of 11
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी लियोन
अभिनेत्री सनी लियोन कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कार्पेट पर  मैरून वेलवेट गाउन में नजर आई। सनी लियोनी के लिए के लिए ये फिल्म फेस्टिवल इस बार बहुत खास था क्योंकि उनकी फिल्म 'कैनेडी' को इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। अनुराग कश्यप की यह फिल्म अनिद्रा से पीड़ित एक पूर्व पुलिसकर्मी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सनी लियोन और राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

7 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उर्वशी रौतेला 
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान  रेड कार्पेट पर एकदम अलग ही अंदाज में नजर आई। उन्होंने गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ था। उर्वशी रौतेला ने अपने गले में कोई हीरे-मोती का जड़ हार नहीं पहना था बल्कि अजीब आकृतियों वाला नेकलेस पहन रखा था।  सोशल मीडिया पर उनके नेकलेस को लेकर लोगों ने खूब कमेंट किए, जिसमें ज्यादातर लोगों ने उनके नेकलेस को डरावना बताया।

 

8 of 11
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक की काफी तारीफ हुई। उन्होंने फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर दुल्हन की तरह सजकर शिरकत की। अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहने सारा अली खान ने एस्क्रेस से  अपने बालों का जूड़ा बनाया था और दुपट्टे को उसमें पिन कर रखा था। 

9 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री  मृणाल ठाकुर ने पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की।  रेड कारपेट पर मृणाल ठाकुर का अंदाज काफी बोल्ड और ग्लैमरस रहा है। वह  ब्लैक सीक्वेंस ब्लेजर के साथ लेस वाली ट्राउजर में रेड कारपेट पर शिरकत करती नजर आई।  फेस्टिवल 2023 के दौरान रेड कारपेट पर  मृणाल ठाकुर का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उन पर व्हाइट कटआउट गाउन लुक काफी सूट करता दिखा।

10 of 11
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मानुषी छिल्लर
पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने भी इस साल पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में कदम रखा। फेस्टिवल के दौरान उन्होंने पहली बार रेड कार्पेट पर शिरकत की।  व्हाइट रंग के गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन स्टोन वाला डायमंड नेकलेस पहना। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हुई थी। 

विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मौनी रॉय 
अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी फिगर से लेकर ग्लोइंग स्किन तक खूब चर्चा में रहती हैं। साथ ही उनकी डाइट और फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा होती है। इस साल वह भी पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती नजर आई।  रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए मौनी ने ब्राइट येलो कलर का खूबसूरत गाउन चुना। इसे कुछ खास जूलरी की जरूरत नहीं पड़ी। मौनी रॉय ने  अपने आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए मल्टी कलर स्वारोवस्की नेकलेस पहना हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें