फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pregnancy Rumour: इन हसीनाओं की प्रेग्नेंसी की जमकर उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Sat, 31 Dec 2022 02:02 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2022 में कई कलाकारों ने अपने घरों में बच्चे का स्वागत किया। इनमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। इसी बीच कई अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि वे प्रेग्नेंट हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Pregnancy Rumour of Bollywood actress - फोटो : social media
साल 2022 में कई बॉलीवुड सितारों के घरों में शहनाइयां बजीं तो किसी के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखे। 2022 में कई कलाकारों ने अपने घरों में बच्चे का स्वागत किया। इनमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। इसी बीच कई अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि वे प्रेग्नेंट हैं। अभिनेत्रियों के लिए इस तरह की अफवाह अक्सर उड़ती रहती हैं। आइए जानते हैं कि इस साल किन अभिनेत्रियों को अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इस प्रकार की अफवाहों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा खान काफी वक्त से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में एक वेबसाइट पर मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर चलाई गई। इस पर अर्जुन और मलाइका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर गुस्सा जाहिर किया था। 

यह भी पढ़ें- TV Celebs Death: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, फैंस को लगा था बड़ा झटका
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : social media
कटरीना कैफ
25 दिसंबर को पूरे विश्व भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया था। इसी बीच कटरीना कैफ ने भी अपने पति विक्की कौशल और परिवार के साथ क्रिसमस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार के किसी न किसी सदस्य के पीछे छिपती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं। कई फैंस उनके लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या आप प्रेग्नेंट है? इसके अलावा नेहा धूपिया द्वारा साझा की गई तस्वीर में भी कटरीना कुछ तरह छिपती दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं। वहीं, दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी हैं। अक्सर उनके कपड़ों के कारण फैंस को यह लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह महज एक अफवाह थी।

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : social media
करीना कपूर खान
करीना कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। करीना के दो बेटे हैं। बीते दिनों उनके एक बार फिर से प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय अक्सर अपने ढीले कपड़ों के चलते ट्रोल्स के निशाने पर बनी रहती हैं। इस साल उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ाई गई, जो पूरी तरह झूठ थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें