फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: मुकेश खन्ना से लेकर परेश रावल तक साल 2021 में उड़ी इन सितारों के मौत की अफवाह

Thu, 16 Dec 2021 05:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
परेश रावल, मुकेश खन्ना - फोटो : instagram/iammukeshkhanna-pareshrawal1955
आम लोगों से लेकर खास लोगों तक के लिए साल 2021 मिला-जुला रहा। इस साल में कुछ बहुत अच्छे अनुभव रहे तो कुछ कड़वे। कोविड की वजह से कई सेलिब्रिटीज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया तो कई ऐसे भी रहे जिनकी मौत की अफवाह तेजी उड़ गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि भी देना शुरू कर दी। आखिरकार इन सेलिब्रिटीज ने खुद लोगों को बताया कि वे जीवित हैं और एक दम स्वस्थ हैं। इन सेलिब्रिटीज में मुकेश खन्ना से लेकर परेश रावल तक का नाम शामिल रहा। तो चलिए जानते हैं कौन से वे सेलिब्रिटी रहे जिनके मृत होने की अफवाहें उड़ीं। 
विज्ञापन

2 of 9
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता मुकेश खन्ना जिन्हें आज भी घर-घर में शक्तिमान के नाम से जाना जाता है। इस साल मई में कोविड-19 से उनकी मृत्यु की अफवाह उड़ने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी, कि वे बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोविड नहीं है। उन्होंने लिखा, आपके आशीर्वाद से मैं पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया गया है। पता नहीं ये अफवाह किसने फैलाई और इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की मंशा क्या है। इस तरह की अफवाह फैलाने वाले भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
परेश रावल - फोटो : Social media
इसी साल 14 मई को मशहूर दिग्गज कलाकार परेश रावल के मौत की भी अफवाह तेजी से फैली थी। सुबह सात बजे जब उनकी नींद खुली तो उनकी मौत की अफवाह के साथ। जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को खारिज किया था। दरअसल एक ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा गया था कि सुबह सात बजे परेश रावल का निधन हो गया। जिसके बाद इस बकवास खबर को खारिज करते हुए परेश रावल ने लिखा,'गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं सुबह सात बजे सो रहा था'

4 of 9
लकी अली - फोटो : instagram/officialluckyali
मशहूर सिंगर लकी अली को भी इस साल कुछ इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लकी अली की मौत की अफवाह भी तेजी से फैली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर एक स्टेटमेंट जारी कर लिखा, सभी को नमस्कार, केवल अफवाहों को संबोधित करते हुए। मैं जीवित हूं और ठीक हूं। घर पर शांति से आराम कर रहा हूं। आशा है आप भी सुरक्षित हैं। ईश्वर इस विनाशकारी समय में सभी की रक्षा करे। 
विज्ञापन

5 of 9
तबस्सुम - फोटो : tabassum/insta
दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट तबस्सुम के निधन की अफवाह भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैली थी। जिसके बाद तबस्सुम में लिखा, "आपकी शुभकामनाओं की वजह से मैं बिल्कुल ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं। मेरे बारे में ये जो अफवाह फैल रही है, वो बिलकुल गलत है, और मैं ये दुआ करती हूं सब भी अपने घर में सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

6 of 9
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : Instagram
दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर को इस साल के शुरुआत में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) होने का पता चला था। इसके तुरंत बाद किरण खेर के निधन की अफवाहें फैलने लगी थी। जिसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने इस अफवाह को खारिज किया था और साथ ही लिखा कि लोगों से अनुरोध है इस तरह की झूठी खबरें न फैलाएं।
विज्ञापन

7 of 9
मोहन कपूर - फोटो : Facebook
इस साल फरवरी में 5 फरवरी को टीवी एक्टर मोहन कपूर की कार का एक्सीडेंट होने के बाद उनका निधन होने की अफवाह फैलने लगीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मोहन कपूर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। फिर क्या था मोहन कपूर को खुद सामने आकर बताना पड़ा कि वो जिंदा हैं और सुरक्षित हैं। उनकी कार का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। अभिनेता ने ट्वीट किया- सभी को नमस्कार, मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं। जिस व्यक्ति का निधन हुआ है, वह सिर्फ मेरा नाम साझा करते थे। वास्तव में यह बहुत दुखद है। मैं उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बता दें कि जिस एक्टर की मौत हुई थी उनका नाम मोहन कपूर था लेकिन लोगों ने गलतफहमी के चलते मशहूर एक्टर मोहन कपूर की तस्वीरें साझा करना शुरू कर दी थी।

8 of 9
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media
मीनाक्षी शेषाद्रि 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय और खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं। इस साल उनकी मृत्यु की खबर भी वायरल हुई थी। उस समय कोरोना बहुत तेजी से फैला था जिसकी वजह से उनकी मौत को लेकर भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने सही सलामत होने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

9 of 9
सपना चौधरी के - फोटो : sapna choudhary instagram
इस साल मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौत की अफवाह भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को हर तरफ से फोन आने लगे। इन सबके बाद खुद सपना चौधरी ने सबके सामने आकर एक न्यूज पब्लिकेशन में इन सभी अफवाहों को खारिज किया, उन्होंने कहा कि यह सब मेरे परिवार के लिए बहुत परेशान कर देने वाला था। उन्हें नहीं पता था कि इससे कैसे निपटा जाए। इस पेशे में हमेशा ही अफवाहों का सामना करना पड़ता है लेकिन ऐसा भी कुछ होता है। यह बहुत ही अजीब था। मुझे हैरानी है कि कोई इस तरह के कुछ कैसे फैला सकता है, क्योंकि आप इससे न सिर्फ उस इंसान को बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित कर रहे हैं। कल्पना कीजिए कि एक माता-पिता को कॉल करके कोई उनकी बेटी की मौत के बारे में पूछे तो उन्हें कैसा महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें