पिछले कुछ समय में हमारे यहां बायोपिक फिल्म हिट-सुपर हिट हो रही हैं, उसे देख अनेक फिल्मकार अब बायोपिक फिल्म बनाने में जुट गए हैं। इसलिए देश में जल्द ही बायोपिक फिल्मों का तूफान आने को है। लेकिन इस साल भी कई बड़ी बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए साल के खत्म होने से पहले बात करते हैं उन बायोपिक फिल्मों की जो इस साल रिलीज हुईं।
विज्ञापन
2 of 7
the accidental prime minister
- फोटो : twitter
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
11 जनवरी 2019 को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से अनुपम ने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन
3 of 7
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी'
25 जनवरी को 'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई थी। 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर थी। बता दें कि कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की थी। इसके साथ ही फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए थे, लेकिन फिर भी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
4 of 7
Thackeray Song
ठाकरे
निर्देशक अभिजीत पांसे की 'ठाकरे' शिव सेना संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बाला साहब ठाकरे की जीवन गाथा थी। इसलिए इसे हिंदी के साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म में ठाकरे की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनकी पत्नी की भूमिका अमृता राव ने निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
vivek oberoi
- फोटो : Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी
देश के प्रधानमंत्री पर भी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म बन चुकी है। फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाई और न ही विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना पाए। लोगों ने सिरे से फिल्म को नकार दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Super 30
- फोटो : Social Media
सुपर 30
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा था। सुपर 30 में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी दिखाई दी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
तापसी- भूमि और चंद्रो-प्रकाशी
- फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म सांड की आंख भारत की सबसे उम्रदराज महिला शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी थी जो शूटर दादी के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। टाइटल को लेकर हुए विवादों के बाद फिल्म के पोस्टर लॉन्च किए गए थे, जिसे अधपका लुक कहा गया था। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।