फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज इस साल रिलीज करेगा एक के बाद एक छह फिल्में, अबू धाबी से लौटीं शर्वरी ने बताई ये खास बात

Thu, 05 Mar 2020 08:55 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sharvari wagh - फोटो : social media
यशराज फिल्म्स अपनी स्थापना से लेकर अब तक के 50 साल में कुल 76 फिल्में बना चुका है। और, इस दरम्यान सिर्फ दो मौके ऐसे आए जब यशराज फिल्म्स ने एक साल में पांच या उससे ज्यादा फिल्में रिलीज कीं। साल 2008 और साल 2014 के बाद ये मौका इस साल फिर बन रहा है। इस साल यशराज फिल्म्स दो नई हीरोइनें भी बड़े परदे पर पेश कर रहा है। पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के अलावा इन दिनों यशराज की दूसरी हीरोइन शर्वरी वाघ की भी हर तरफ चर्चा है।
विज्ञापन

2 of 4
sharvari wagh - फोटो : social media
यशराज फिल्म्स साल 2020 में छह फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत इसी महीने संदीप और पिंकी फरार से होगी, इसके बाद जो फिल्में इस साल रिलीज की कतार में हैं, उनमें शामिल हैं – बंटी और बबली 2, शमशेरा, पृथ्वीराज और जयेशभाई जोरदार। फिल्म पृथ्वीराज की संयोगिता यानी मानुषी छिल्लर के बाद इस बार अमर उजाला की बातचीत हुई फिल्म बंटी और बबली 2 की हीरोइन शर्वरी वाघ से। 
विज्ञापन

3 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : Social Media
अबू धाबी से अपनी पहली फिल्म की शूटिंग से लौटीं शर्वरी बताती हैं, “किसी फीचर फिल्म के लिए मेरा पहला आउटडोर था और अबू धाबी में शूटिंग के दौरान मैंने काफी अच्छा समय व्यतीत किया। मैं चाहती हूं कि अपने चाहने वालों को मैं इन खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट की गई फिल्म की ठगी के सीक्वेंस के बारे में कुछ बता सकूं, लेकिन मैं ऐसा कर नहीं सकती। इसका राज तो फिल्म में ही खुलेगा लेकिन ये शूटिंग मेरे जीवन के यादगार लम्हों में शुमार हो चुकी है।”
विज्ञापन

4 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : amar ujala, mumbai
शर्वरी वाघ को यशराज फिल्म्स की टैलेंट टीम ने दो साल पहले खोजा और फिर शुरू हुई उनकी लगातार चलने वाली ट्रेनिंग। 24 महीने यशराज फिल्म्स की टीम की देखरेख में दिन प्रति दिन निखरती रहीं शर्वरी कहती हैं, “बंटी और बबली 2 की शूटिंग भी मेरे लिए हर दिन एक नई सीख रही है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सैफ अली खान और रानी मुखर्जी जैसे सीनियर कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिल रहा है। सिद्धांत (चतुर्वेदी) और मैं नए बंटी और बबली की भूमिका का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं। हमने शूटिंग के दौरान एक साथ तमाम मजेदार पल बिताए हैं। हर दिन सेट पर हंसी के ठहाके गूंजते रहे।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें