जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का जब ट्रेलर सामने आया था तब ही लोगों ने अनुमान लगा लिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होने वाली है। हालांकि, रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया, जिस वजह से लोगों ने भी फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद कर ली। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। यशराज के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले वीकेंड पर ही इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। 86 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 26.31 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था।