फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिरा को छोड़ दूसरों संग मस्ती करती दिखीं रानी, कहा, 'यह हिचकी पानी से नहीं समझ से जायेगी'

Sun, 18 Feb 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hichki
यशराज फिल्म्स ने रानी मुखर्जी का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुछ बच्चों को साथ गाते-झूमते नजर आ रही हैं। यह क्लिप किसी पिकनिक स्पॉट पर बनाई गई है। खास बात यह कि महज 9 सेंकेंड का यह वीडियो रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' के टाइटल ट्रैक 'ओए हिचकी' से लिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Rani Mukerji
वैसे तो गाना 'ओए हिचकी' को रानी मुखर्जी अपने स्कूल में लॉन्च करेंगी। लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर रिलीज करके लोगों के बीच बेचैनी बढ़ाने की कोशिश की है। साथ ही कैप्शन लिखा, 'यह हिचकी पानी से नहीं... समझ से जायेगी।' यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी और वह एक ऐसे टीचर का रोल प्ल कर रहीं है जिसे बार-बार हिचकी आने की समस्या है। 
विज्ञापन

3 of 4
Rani Mukerji
फिल्म की निजी स्क्रनिंग के बाद मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं को देखते हुए यशराज की मार्केटिंग टीम ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी है कि फिल्म को परीक्षा के बाद रिलीज किया जाना चाहिए। इसलिए अब इस फिल्म को 23 मार्च को रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। 
विज्ञापन

4 of 4
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी करीब तीन साल बाद बड़े परदे पर उतरने के लिए तैयार हैं अपनी फिल्म हिचकी के साथ।देखिए फिल्म के टाइटल ट्रैक का टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें