बाहुबली, 2.0 और केजीएफ जैसी फिल्मों के बाद दक्षिण भरतीय फिल्मों के प्रति लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नही है। सिर्फ देश में ही नही, अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी दक्षिण भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। दर्शकों की इसी दीवानगी का फायदा उठाने के लिए देश के बड़े बड़े डिस्ट्रीब्यूटरों में बड़े बजट की दक्षिण भारतीय फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने को लेकर होड़ मची रहती है। प्रभास की बाहुबली 2, अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत की 2.0 के बाद प्रभास की ही एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘साहो’ के अंर्तराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने की होड़ में दुबई की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘फार्स फिल्म’ और ‘यशराज फिल्म्स’ को सफलता हाथ लगी है।