फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यशराज फिल्म्स ने रचा दशक का सबसे भव्य गाना, जल्द झूमेंगे ऋतिक और टाइगर के दीवाने

Fri, 20 Sep 2019 07:00 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पांच महीने के रहे होंगे ऋतिक रोशन जब उनके नाना जे ओम प्रकाश की फिल्म आपकी कसम रिलीज हुई। फिल्म में आनंद बक्षी के लिए एक गाने जय जय शिव शंकर में राजेश खन्ना और मुमताज ने खूब मस्ती दिखाई। कुछ ऐसी ही मस्ती नजर आने वाली है जल्द रिलीज होने जा रहे फिल्म वॉर के गाने, जय जय शिव शंकर में। और, सोने पर सुहागा ये कि हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन नृत्य करने वाले हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ इस गाने पर धमाल मचाते दिखे वाले हैं। ये गाना होली की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।

विज्ञापन

2 of 6
War - फोटो : amar ujala mumbai
हिंदी सिनेमा में दो हीरो की फिल्मों का ट्रेंड फिर से लाने जा रही यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक और टाइगर के बीच होने वाली जंग के हैरतअंगेज एक्शन सीन्स के बारे में अमर उजाला आपको लगातार एक्सक्लूसिव जानकारी देता रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
war - फोटो : social media
ताजा जानकारी इस फिल्म के युगल डांस नंबर की है। यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म वॉर का गाना जय जय शिवशंकर की शूटिंग के लिए इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा का बस इतना ही निर्देश था कि ये गाना हिंदी सिनेमा का पिछले एक दशक का सबसे बड़ा गाना होना चाहिए।

4 of 6
Siddharth Anand - फोटो : Social Media
इस बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “फिल्म की शुरुआत के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे थे कि जब वॉर में देश के दो सबसे बड़े डांसर ऋतिक और टाइगर हैं तो फिल्म में इनका डांस भी जरूर होगा। भारत के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो के पहली बार पर्दे पर एक साथ आने और अब दोनों को एक साथ डॉस करते हुए देखने को लेकर दोनों के फैंस में बहुत बेकरारी रही है। इस बेकरारी पर विराम लगाते हुए हम फिल्म का ये गाना जल्द ही रिलीज करने जा रहे हैं।”
विज्ञापन

5 of 6
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ ये भी मानते हैं कि ये गाना बनाना पूरी फिल्म की टीम के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी रही है क्योंकि ऋतिक और टाइगर को एक फ्रेम में नाचते हुए देखना किसी सपने को साकार करने जैसा है। विशाल और शेखर के संगीतबद्ध किए इस गाने को पांच सौ डांसर्स के साथ फिल्माया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गाने की शूटिंग से पहले इसके कोरियोग्राफर बॉस्को और सीजर ने ऋतिक और टाइगर से तीन हफ्ते तक इसका रिहर्सल कराया और उससे पहले एक महीने तक दोनों कोरियोग्राफर्स ने इस गाने के स्टेप्स पर काम किया है। गाने की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर भी हम यहां खास अमर उजाला पाठकों के लिए लेकर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें