फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश ने खरीदी 24 करोड़ रुपये की संपत्ति? अलीबाग के क्लब में पहले ही है शाहरुख खान-विराट कोहली की एलीट प्रॉपर्टी

Fri, 05 Jun 2026 04:55 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash Buy Property: कन्नड़ स्टार यश ने अलीबाग में समुद्र तट के किनारे स्थित एक प्रीमियम जमीन खरीद ली है। इसकी कीमत 24 करोड़ रुपये है। इस जगह पर पहले से ही शाहरुख खान और विराट कोहली की प्रॉपर्टी हैं।
 
विज्ञापन
यश - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सुपरस्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक आलीशान संपत्ति खरीदी है। अलीबाग वैसे भी बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के बीच वेकेशन होम के लिए काफी पॉपुलर है।
विज्ञापन

 

संपत्ति और उसकी कीमत
यश और राधिका ने यह जमीन 24 करोड़ रुपये में खरीदी है। उन्होंने इस डील के लिए 1.44 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी, 60,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 5,200 रुपये डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट फीस के रूप में चुकाए हैं। यह डील 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर हुई थी।

जमीन की खासियत
यह संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के कामथ गांव में है। यश ने पास-पास स्थित दो कृषि भूमि के टुकड़े खरीदे हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 5,289 वर्ग मीटर है। यह जमीन सीधे समुद्र तट से जुड़ी है। इसके पश्चिम में समुद्र है, पूर्व में गांव की सड़क है और उत्तर में एक संकरी गली है, जो सीधे बीच तक जाती है। इस जमीन पर एक रहने के लिए घर भी बना हुआ है।

यश की बाकी प्रॉपर्टी
यश और उनका परिवार मुख्य रूप से बेंगलुरु के 'प्रेस्टीज गोल्फशायर डुप्लेक्स' में रहता है, जिसकी कीमत करीब 6 से 8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कर्नाटक में उनका एक खुद का फार्म हाउस भी है।
विज्ञापन

अलीबाग क्यों है खास?
मुंबई के पास स्थित तटीय शहर अलीबाग आजकल अमीर बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। यश के अलावा यहां कई और दिग्गजों के घर हैं।
  • शाहरुख खान-अलीबाग में शाहरुख का एक मशहूर सी-फेसिंग बंगला है, जिसका नाम 'डेजा वू फार्म्स' है। उनकी बेटी सुहाना खान ने भी यहां हाल ही में 12.91 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह- किहिम बीच के पास दीपिका और रणबीर का एक आलीशान 5BHK विला है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा- अलीबाग के जिराद में विराट और अनुष्का का 8 एकड़ का एक बड़ा एस्टेट है, जिसमें शानदार 4BHK विला बना हुआ है।
  • इन सभी के अलावा यहां पर अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जैसे बड़े सितारों ने भी अलीबाग में निवेश किया हुआ है।
यह भी पढ़ें: नेटिजेन्स को कैसी लगी बॉबी देओल की 'बंदर'? बताया फिल्म को शानदार; तो किसी ने की अनुराग के निर्देशन की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें