फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हीरोइन के लुक के लिए यश चोपड़ा ने रिजेक्ट कर डाले 54 ड्रेस

Fri, 21 Oct 2016 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
आज रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की डेथ एनिवर्सरी है। साल 2012 में डेंगू के बुखार के कारण उनका निधन हो गया था। उन्होंने 'चांदनी', 'दिल तो पागल है', 'वीरा-जारा', 'सिलसिला' और 'जब तक है जान' जैसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनाकर सिने जगत को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों में हीरोइनें ज्यादातर सफेद कपड़ों में नजर आती थीं।
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

2 of 9
यश चोपड़ा इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन कुछ जिम्‍मेदारियों के चलते अपने भाई और फिल्मकार बीआर चोपड़ा और आईएस जौहर के सहायक बन गए। काम करते-करते उनमें भी फिल्म निर्देशित करने की इच्छा हुई। लेकिन वो खुलकर अपने बड़े भाई से नहीं कह पाए। कुछ समय बाद उन्होंने बतौर डायरेक्टर फिल्म 'धूल का फूल' बनाई। साल 1971 में उन्होंने भाई से अलग होकर अपनी कंपनी खोल दी।
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

3 of 9
यश ने अपने प्रोडक्‍शन हाउस का नाम यशराज प्रोडक्‍शन रखा। जबकि उनका नाम यश चोपड़ा था। अपने प्रोडक्‍शन हाउस के लिए उन्होंने घर तक छोड़ दिया था। 1973 में यश ने अपने ही प्रोडक्‍शन हाउस में राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'दाग' बनाई। इस तरह ‘यशराज’ फिल्म्स को अपना नाम मिला। इसमें यश चोपड़ा के नाम से यश और राजेश खन्ना के नाम से राज लेकर एक नाम बनाया गया।

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

4 of 9
यही यशराज प्रोडक्‍शन आज तक बेहतरीन फिल्में दे रहा है। यश चोपड़ा ने बहुत सी यादगार फिल्में बनाईं लेकिन उनकी सबसे फेवरेट फिल्म 'लम्हें' थी। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी ने काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर भी ये यश चोपड़ा की फेवरेट थी। क्योंकि ये फिल्म उस दौर की सोच के हिसाब से कहीं आगे थी। 
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

5 of 9
यश चोपड़ा की पसंदीदा जगह स्विट्जरलैंड थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड की एक झील के किनारे इतनी बार शूटिंग की थी कि उस झील को यश चोपड़ा लेक के नाम से जाना जाता है। यहां तक कि स्विट्जरलैंड के जंगफ्रौ रेलवे स्टेशन पर यश चोपड़ा के नाम से एक ट्रेन भी शुरू की गई। इस ट्रेन की शुरुआत खुद यश चोपड़ा से करवाई गई थी।
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

6 of 9
यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा ने एक साथ काम किया था। ये उस समय की फिल्म थी जब रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरें तेजी से उड़ रही थीं। यश ने ‌इस फिल्म के लिए पहले स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को कास्ट किया था। लेकिन उनकी इच्छा जया और रेखा को लेने की थी। 
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

7 of 9
उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में अमिताभ बच्चन से बात की। तब अमिताभ ने जया और रेखा को इस फिल्म के लिए मनाया। अमिताभ के लिए दोनों हीरोइनों ने हां कर दी। इस फिल्म में एक और बहुत खास चीज हुई थी। इस फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे थे। जबकि इससे पहले जावेद अख्तर ने किसी भी फिल्म के लिए गाने नहीं लिखे थ। जावेद अख्तर को गाने लिखने के लिए यश चोपड़ा ने ही प्रोत्साहित किया था। 

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

8 of 9
इस फिल्म के साथ बाद ही जावेद अख्तर ने बतौर लिरिसिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। यश चोपड़ा फिल्म 'वीर-जारा' का नाम पहले ‘ये कहां आ गए हम’ रखने वाले था। यह उनकी फिल्म सिलसिला के फेमस गाने के लिरिक्स हैं। लेकिन फिर उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी के साथ ‘वीर-जारा’ ज्यादा बेहतर रहेगा। यश अपनी फिल्मों में हर बारीकी का बहुत ध्यान रखते थे। 
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के लुक के लिए यश चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट कर दी थीं

9 of 9
फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में उन्होंने माधुरी के कैरेक्टर का लुक फाइनल करने से पहले मनीष मल्होत्रा की 54 ड्रेस रिजेक्ट की थीं। इसके बाद उन्होंने सिंपल सलवार कमीज वाला लुक सिलेक्ट किया था। अब यश चोपड़ा का प्रोडक्‍शन हाउस उनके बेटे आदित्य चोपड़ा संभाल रहे हैं। हाल ही में आदित्य की फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर एफिल टॉवर से लॉन्च किया गया था। इससे पहले भारतीय फिल्मों में ऐसा कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें