बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग परिभाषा गढ़कर यादगार बनाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा का जन्मदिन 27 सितंबर को है। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में रोमांस को कई रंगों में दिखाया। जिस तरह उन्होंने प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी के तौर पर पेश किया वो शायद ही कोई और दिखा पाया हो। यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।