फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख नहीं इस अभिनेता को ऑफर हुआ था 'डर' का रोल, यश चोपड़ा से नाराज हो गए थे सनी देओल

Fri, 27 Sep 2019 12:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yash chopra - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग परिभाषा गढ़कर यादगार फिल्में बनाने वाले निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में रोमांस के कई रंग दिखाए, जिस तरह उन्होंने अपनी फिल्मों में प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी के तौर पर पेश किया वो शायद ही कोई और दिखा पाया हो। यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yash chopra
यश चोपड़ा का जन्म लाहौर में 27 सितंबर 1932 को हुआ था। उनके बड़े भाई बीआर चोपड़ा भी बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर थे। यश साहब ने करियर के शुरुआत में भाई के साथ बतौर को-डायरेक्टर काम किया। उन्होंने फिल्म 'नया दौर', 'एक ही रास्ता' और 'साधना' जैसी फिल्मों में काम किया। बतौर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने पहली फिल्म साल 1959 में 'धूल का फूल' बनाई। उन्होंने 22 फिल्में डायरेक्ट कीं जबकि 51 फिल्में प्रोड्यूस कीं। 21 अक्टूबर 2012 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
yash chopra
यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरस्टार दिए। इनमें से एक नाम किंग खान यानी शाहरुख खान का भी है। एक वक्त ऐसा था जब यश चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। दोनों की दोस्ती फिल्म 'डर' से शुरू हुई। इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी है। 

4 of 6
yash chopra
'डर' में शाहरुख ने राहुल मेहरा का रोल निभाया था। कम ही लोगों को पता है कि यश चोपड़ा की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। उस वक्त इस रोल का ऑफर अजय देवगन को दिया गया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। फिर आमिर खान से इसके लिए बात की गई तो उन्होंने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। अजय देवगन और आमिर के मना करने के बाद आखिर में ये रोल शाहरुख के पास आया।
विज्ञापन

5 of 6
darr
फिल्म में हीरो का रोल सनी देओल ने निभाया था लेकिन रिलीज होने पर विलेन का किरदार ज्यादा पॉपुलर हो गया। शाहरुख इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए। खास बात ये है कि शाहरुख और सनी देओल ने कभी इसके बाद साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि 'फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया। जब मुझे पता चला कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
darr
इस रोल को करने के बाद शाहरुख को भी डर था कि कहीं उनका करियर खत्म ना हो जाए लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। उनकी प्रसिद्धि में खूब इजाफा हुआ। बॉलीवुड में ऐसा कम ही होता है जब किसी विलेन को हीरो के मुकाबले ज्यादा पॉपुलरिटी मिले। 

ये भी पढ़ें: मुमताज के प्यार में पागल थे यश चोपड़ा, ऐसे टूटा था पत्नी बनाने का सपना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें