बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग परिभाषा गढ़कर यादगार फिल्में बनाने वाले निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में रोमांस के कई रंग दिखाए, जिस तरह उन्होंने अपनी फिल्मों में प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी के तौर पर पेश किया वो शायद ही कोई और दिखा पाया हो। यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।