शाहरुख खान के साथ यश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह थी उनकी आखिरी फिल्म
यश चोपड़ा ने अपने शानदार करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक को अपनी फिल्मों में हीरो बनाया है। उन्होंने 'काला पत्थर', 'त्रिशूल', 'डर', 'वीर जारा', 'दाग', 'जोशीले', 'दीवार', 'सिलसिला' जैसी कई जबरदस्त फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' थी, जिसमें शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं। इस फिल्म के एलान के साथ ही यश चोपड़ा ने यह भी बता दिया था कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।