केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : फाइल
इधर, जैसे ही 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज की तारीख घोषित हुई, वैसे ही बातचीत शुरू हो गई कि इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' से होगा। दरअसल, 'हीरोपंती 2' के रिलीज की तारीख की घोषणा काफी पहले ही हो चुकी है। निर्माताओं ने पहले ही तय कर दिया है कि यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान को सौंपा गया है जबकि फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ युवा अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आएंगी।