फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामी गौतम की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ के बीच टक्कर, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?

Thu, 13 Nov 2025 08:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ और ‘जटाधरा’ के अलावा कई फिल्में मौजूद हैं। जानिए, इन फिल्मों में कमाई के मामले में किसने बाजी मारी है।
विज्ञापन
1 of 8
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग जॉनर की फिल्म हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म ‘हक’, ‘जटाधरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों का कलेक्शन काफी धीमा है। वहीं प्रेडेटर बैडलैंड्स, थामा, एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन भी लाखों में सिमट गया है। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 8
हक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘हक’ ने की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 12.90 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘हक’ का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये है। अभी तक यह अपना आधा बजट ही वसूल कर सकी है। 

विज्ञापन

3 of 8
'जटाधरा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

‘जटाधरा’ के कलेक्शन में गिरावट  
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी सिर्फ 5.14 करोड़ रुपये है। इस साउथ फिल्म में सोनाक्षी ने नेगेटिव रोल किया है। 

4 of 8
प्रेडेटर बैडलैंड्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म 
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने शुरुआती दिनों में बढ़िया कलेक्शन किया। लेकिन अब इसकी कमाई भी लाखों में सिट कर रह गई है। फिल्म ने बुधवार को 9 लाख रुपये ही कमाए हैं।  ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की कुल कमाई भी 12.15 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

5 of 8
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द गर्लफ्रेंड’ की बरकरार उम्मीद 
रश्मिका मंदाना की फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन अब भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म ने छठे दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही कुल कलेक्शन भी 10.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रिलेशनशिप, लव स्टोरी को अलग ही अंदाज में दिखाया गया है। 

विज्ञापन

6 of 8
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘द ताज स्टोरी’ का कलेक्शन
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले विवादों में रही। रिलीज के बाद इस फिल्म का कलेक्शन काफी कमजाेर रहा है। फिल्म ने 13वें दिन में आकर 45 लाख रुपये बटोरे हैं। इन दिनों बाद भी इसका कुकल कलेक्शन 16.82 करोड़ रुपये रहा है। 

विज्ञापन

7 of 8
थामा फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘थामा’ बजट नहीं कर सकी वसूल 
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ को सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 23वें दिन में आकर 45 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कलेक्शन 132.60 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया। अब तक फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है। 

 

विज्ञापन

8 of 8
‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘एक दीवाने की दीवानियत’ क्या है हाल? 
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी ‘थामा’ के साथ रिलीज हुई। इस फिल्म ने 23वें दिन में आकर 55 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें