कुछ समय से यामी गौतम और पुलकित सम्राट अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं । दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और अब यामी पुलकित को भुलाने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें कर रही हैं । हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे पता चल रहा है कि उनका दिन बुरी तरह टूटा है ।
विज्ञापन
2 of 5
Yami Gautam
यामी ने पुलकित की यादों को मिटाने के चक्कर में अपने जिम ट्रेनर को ही निकाल दिया । जी हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन इसका सीधा कनेक्शन पुलकित से है । दरअसल, ब्रेकअप से पहले यामी और पुलकित साथ में जिम जाया करते थे ।
विज्ञापन
3 of 5
Yami Gautam
दोनों की फिटनेस समीर अंसारी ही देखते थे । लेकिन अब हालात बदल चुके हैं । यामी, पुलकित को भुलाने की कोशिश कर रही हैं । इसलिए वो अपना माहौल भी बदलना चाहती हैं । इसके चलते यामी ने अपने ट्रेनर को बाहर का रास्ता दिखा दिया ।
4 of 5
Yami Gautam
वहीं समीर अब भी पुलकित के फिटनेस ट्रेनर बने हुए हैं । लेकिन यामी ने पुलकित समेत उनसे जुड़े लोगों के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया है । यहां तक कि यामी ने अपनी छोटी बहन सुरीली को भी उस जिम में ना जाने ही हिदायत दे रखी है ।
फिल्म 'सनम रे' के दौरान दोनों का रिश्ता शुरू हआ था । इसके बाद फिल्म 'काबिल' के दौरान उनके रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं । यामी के माता-पिता भी इस रिश्ते से खुश नहीं थे । वो नहीं चाहते थे कि यामी किसी शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ता रखें ।