एक्टर इन दिनों में फिल्मों के किरदार में उतरने के लिए तमाम प्रयोग करने को तैयार रहते हैं। अपनी खूबसूरती और लंबे बालों से पहचानी जाने वाली यामी गौतम ने अगली फिल्म 'उरी' के लिए अपने लंबे बाल कटा कर छोटे कर लिए हैं। मीडिया को उनका यह लुक चौंका रहा है। 2016 में भारतीय सेना द्वारा उरी में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म में यामी खुफिया अफसर का रोल निभा रही हैं।