फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam Birthday: यामी ने कुछ ऐसे मनाया शादी के बाद पहला जन्मदिन, तस्वीरों में देखें सेलीब्रेशन

Sun, 28 Nov 2021 04:00 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैर जमाने वाली यामी गौतम आज यानी 28 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। यामी ने साल 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'उरी' में भी नजर आईं और इसी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली। अपना 33वां जन्मदिन यामी पति आदित्य और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
yami gautam - फोटो : इंस्टाग्राम
इसे खास बनाने के लिए यामी ने पहले से ही सभी कामों से छुट्टी ले ली थी। उनकी मां भी बेटी के बर्थडे के लिए चंडीगढ़ से मुंबई आ गई हैं। यामी ने पहले ही कहा था कि इस बार जन्मदिन पर वो पति और ससुरालवालों के साथ रहेंगी और पूरा दिन एंजॉय करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
yami gautam - फोटो : इंस्टाग्राम
27 नवंबर की रात से ही यामी के बर्थडे केक काटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें यामी मस्ती भरे मूड में केक काटती हुई दिख रही हैं। उनके साथ उनकी बहन सुरीली भी नजर आ रही हैं।

4 of 5
yami gautam - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बर्थडे कैप पहनकर जन्मदिन मनाते हुए यामी इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य धर-यामी गौतम
बता दें कि सेलेक्टिव फिल्मों में काम करने वाली यामी जल्दी ही ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अनिरुद्ध रॉय चौधरी की आगामी फिल्म में भी यामी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें