फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं यामी गौतम, लॉ की पढ़ाई के बाद ऐसे की करियर की शुरुआत

Sat, 28 Nov 2020 07:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम अपना जन्मदिन 28 नवंबर को मानती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद यामी गौतम ने बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया है। यामी गौतम के साथ काम करने वाले अक्सर यह कहते हैं कि उनको हर बात साफ और सीधे सुनना पसंद है। आज हम आपको उनके बारे में खास बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : amar ujala
यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश से की है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले यामी गौतम चंडीगढ़ में लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। उस समय वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने बाद में अभिनय की ओर रुख करने का फैसला किया और मुंबई जा कर करियर की शुरुआत की। 
विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम - फोटो : amar ujala
यामी गौतम पहली बार टीवी सीरियल चांद के पार चलो में नजर आई थीं। यह सीरियल साल 2008 में आया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक छोटे पर्दे के लिए काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। फिल्मों में अभिनय की शुरुआत यामी गौतम ने कन्नड़ फिल्म उल्लास उत्साह से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इसके बाद यामी गौतम ने पंजाबी और तेलुगु फिल्म में भी काम किया। 

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : file photo
यामी गौतम ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। दर्शकों ने आयुष्मान और यामी की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया। इसके बाद यामी गौतम ने बदलापुर, काबिल, उरी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
यामी गौतम सामाजिक कार्यों में काफी दिलचस्पी रखती हैं। वह काफी समय से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश में भी जमीन लेकर एक ग्रीन हाउस बनाया है और वहां वह आर्गेनिक खेती करती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और योगा करने को बढ़ावा देती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर योगा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

पढ़ें: निकाह के बाद शौहर के साथ घूमने निकलीं सना खान, नकाब पहने हुए सामने आया ये वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें