फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में शाहरुख खान की एंट्री, होगा लुंगी डांस का जलवा, डायरेक्टर ने खुद दी जानकारी

Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shahrukh khan
हॉलीवुड में शाहरुख खान की एंट्री हो चुकी है। उनका सुपरहिट गाना लुंगी डांस एक अमेरिकी फिल्म में देखने को मिलेगा। यह गाना उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का है जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस किया था और उसमें अभिनय भी किया था। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है।
 
विज्ञापन

2 of 4
लुंगी डांस
ट्रिपल एक्स सीरीज फिल्म के डायरेक्टर डी.जे. कारूसो ने जानकारी दी है कि वह लुंगी डांस को अपनी अगली फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। यानी, शाहरुख खान खुद इस फिल्म में नहीं होंगे, मगर उनके गाने पर हॉलीवुड फैंस जरूर झूमेंगे। कारूसो ने पिछले दिनों एक ट्वीट में लिखा कि 'मैं ट्रिपल एक्स-4 का अंत लुंगी डांस गाने से करना चाहता हूं।' 

 
विज्ञापन

3 of 4
lungi dance
दो साल पहले अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज के फ्लॉप होने के बाद दीपिका पादुकोण को दूसरा मौका नहीं मिला है। वह हॉलीवुड फिल्मों में काम पाने की इच्छा लिए लगातार मुंबई से लॉस एंजिल्स के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं आया। फैन्स को इंतजार रहेगा कि क्या चौथी कड़ी में विन डीजल के साथ दीपिका को वह कास्ट करेंगे या नहीं।
 
विज्ञापन

4 of 4
lungi dance
बता दें कि शाहरुख खान जल्द फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी दिखेंगी। वहीं दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। खबर है कि 10 नवंबर को रणवीर सिंह से वह शादी करने वाली हैं इस वजह से वह कोई नई फिल्म साइन नहीं कर रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें