फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश-कंगना विवाद में कूदे राइटर अपूर्व असरानी, बोले- ट्रेड और मीडिया तुम्हारी धोखाधड़ी को सपोर्ट...

Wed, 30 Jan 2019 10:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Apurva Asrani, kangana ranaut
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika)जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए चर्मा में हैं वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ समय से फिल्म के को डायरेक्टर क्रिश और कंगना के बीच घमासान जारी है। फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी जब लॉन्च हुई थी तो उसे क्रिश को डायरेक्ट करने के लिए दी गई है लेकिन क्रिश ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी।
विज्ञापन

2 of 6
डायरेक्टर क्रिश
क्रिश ने मीडिया में अलग अलग इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपनी बात रखी और ये भी बताया गया कि ऐसे हालात पैदा किये गए थे जिसकी वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। अब इस मामले में राइटर अपूर्व असरानी भी कूद पड़े हैं। अपूर्व ने एक साथ कई ट्वीट कर कंगना पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 6
apurva asrani
अपूर्व ने लिखा- ''तुम सीनियर डायरेक्टर का पैशनेट प्रोजेक्ट हाईजैक कर सकती हो। दूसरे डायरेक्टर को हायर कर सकती हो लेकिन मूवी खत्म होने के बाद उसे भी निकाल दिया। फिल्म की डायरेक्टर होने का दावा करती हो। ट्रेड और प्रेस तुम्हारी शैतानी धोखाधड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन फिर भी एक फ्लॉप फिल्म बनाई है। #InstantKarmasGonnaGetYou।''
 

 

4 of 6
मणिकर्णिका
फिल्म 'सिमरन' के लेखक अपूर्व असरानी ने एक ट्वीट में कहा है, "कंगना रनौत का खेल क्रूर है। वह पहले अपने आप को पीड़ित दिखाती है और आपका विश्वास जीतती है...फिर जब आप फिल्म के साथ तैयार होते हैं...वह आपको बाहर निकलवा देती है। कंगना ने क्रिश के साथ वहीं किया जो मेरे साथ सिमरन में किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Apurva Asrani
बता दें कंगना और असरानी के बीच की खींचतान सबसे पहले फिल्म 'सिमरन' (2017) को लेकर सामने आई थी। असरानी ने पिछले साल कंगना पर उनकी पिछली फिल्म 'सिमरन' में अतिरिक्त संवाद एवं कहानी लेखक के तौर पर अपने काम का श्रेय नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manikarnika
कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने 4 दिन में 47.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कंगना की ये फिल्म 125 करोड़ के बजट से बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें